---Advertisement---

सोफे की सीट जैसा कम्फर्ट, बड़ी डिग्गी और मॉडर्न फीचर्स, बेहद खास है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

May 3, 2026 12:53 PM
---Advertisement---

Hindustan Power Electric Scooter: यह स्कूटर बाकी स्कूटर से अलग है क्योंकि इसमें पीछे की तरफ दो पहिए दिए गए हैं. इसका फायदा यह है कि इसे चलाने के लिए बैलेंस बनाने की जरूरत नहीं पड़ती.

आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां ऐसे मॉडल ला रही हैं जो हर उम्र के लोगों के लिए आसान और कंफर्टेबल हों. इसी कड़ी में हिंदुस्तान पावर केला सन्स ने एक खास तरह का तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया है, जिसे खास तौर पर नए राइडर्स, बुजुर्गों और उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें नॉर्मल स्कूटर चलाने में दिक्कत होती है.

यह स्कूटर बाकी स्कूटर से अलग है क्योंकि इसमें पीछे की तरफ दो पहिए दिए गए हैं. इसका फायदा यह है कि इसे चलाने के लिए बैलेंस बनाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे कोई भी शख्स इसे आसानी से चला सकता है. यही कारण है कि यह स्कूटर स्कूल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए जरूरी माना जा रहा है.

बेहद खास है स्कूटर की आरामदायक सीट
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी आरामदायक सीट है. इसमें पीछे की सीट बिल्कुल सोफे जैसी बनाई गई है, जिसमें दोनों तरफ आर्मरेस्ट भी मिलता है. सीट इतनी कंफर्टेबल है कि लंबी दूरी पर भी थकान कम महसूस होती है. इसके साथ ही इसमें सामान रखने के लिए अच्छा-खासा स्पेस भी दिया गया है.

कैसा है डिजाइन और फीचर्स?
डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट, फाइबर बॉडी, 10 इंच के अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्कूटर में आगे और पीछे दोनों सीटें अलग-अलग दी गई हैं और इन्हें जरूरत के हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है. दोनों सीटों पर आर्मरेस्ट और आरामदायक कुशनिंग दी गई है, जिससे राइड और भी आसान हो जाती है.

फुल चार्ज होने पर चलेगा कितना?
बैटरी और परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इसमें 60V 32Ah की बैटरी मिलती है, जिसे चाहें तो लिथियम-आयन बैटरी में अपग्रेड भी किया जा सकता है. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 50 से 60 किलोमीटर तक चलता है और लगभग 4 घंटे में चार्ज हो जाता है. इसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है.

ऐसे में यह तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है, जो सेफ, आसान और आरामदायक राइड चाहते हैं. खासकर जिन्होंने स्कूटर चलाना नया-नया सीखा हो या फिर कम एक्सपीरिंस के राइडर्स के लिए भी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर खास ऑप्शन साबित हो सकता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment